राजस्थान में 1 मार्च से मिलेगा बेरोजगारी भत्ता : गहलोत

994

जयपुर। राजस्थान में बेरोजगारों को एक मार्च से बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। गहलोत ने यहां राजस्थान विवि छात्रसंघ कार्यालय के शुभारंभ के मौके पर यह घोषणा की। उन्होंने लड़कियों को 3500 रुपए और लड़कों को 3000 रुपए भत्ता देने की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले अपने घोषणा पत्र में कहा था कि अगर कांग्रेस सरकार में आती है तो बेरोजगारों को मासिक भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बेरोजगारों के साथ-साथ राजस्थान विवि को भी सौगात दी। गहलोत ने कहा कि सरकार विवि में पानी की समस्या खत्म करने के लिए 15 करोड़ रुपए खर्च करेगी। गहलोत ने छात्रसंघ अध्यक्ष विनोद जाखड़ को पद की शपथ दिलाई।

समारोह में मुख्य सचेतक महेश जोशी, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी व नेता मौजूद थे। सीएम गहलोत ने कहा, भाजपा देश को कांग्रेस मुक्त करने की बात करती है जबकि हम ऐसी विचारधारा वाली पार्टी नहीं हैं। हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं।

मुख्यमंत्री महिला आरक्षण पर चुटकी ली। गहलोत बोले, ‘महिला आरक्षण लागू होने से लग सकती है महिलाओं की लॉटरी लग सकती है। मंत्री ममता भूपेश की भी कल लग सकती है लॉटरी, महिलाओं को मौका मिलने पर मेरी भी छुट्टी हो सकती है।