भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी पावर, दुनिया के 64 देशों में एंट्री लेना हुआ आसान

609

नई दिल्ली। भारत के पासपोर्ट पर दुनिया के 25 देशों में बगैर वीजा के एंट्री मिल जाती है। साथ ही 39 देशों में वीजा ऑन अराइव (Visa on arrival) की सुविधा दी जाती है। साल 2019 के पासपोर्ट इंडेक्स में भारत को 199 देशों के बीच 67 रैंक मिली है। इसमें पिछले 5 साल में 10 पायदान का सुधार हुआ है। साल 2015 में भारतीय पासपोर्ट को 77वीं रैंक हासिल हुई है।

पासपोर्ट इंडेक्स अपनी रैंकिंग वीजा फ्री स्कोर और ह्यूमन डेवल्पमेंट इंडेक्ट (UNDP) के आधार पर तैयार करता है। मौजूदा वक्त में भारतीयों को 134 देशों में जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है।

वहीं भारत दुनिया के 166 देशों के नागरिक बिना वीजा, ई-वीजा और वीजा ऑन अराइव की सुविधा देता है।इस वजह से भारत की वेलकमिंग कंट्री लिस्ट में 19वां स्थान हासिल हुआ है। बता दें कि भारत में 50 इंटरनेशनल टूरिज्म बोर्ड ने अपने ऑफिस सेपअप किए हैं।