बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 210 अंक गिरकर 49 हजार के नीचे

0
529

मुंबई। शेयर बाजार में मंथली एक्सपायरी के दिन बिकवाली है। BSE सेंसेक्स 210 अंकों की गिरावट के साथ 48,969.73 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले इंट्राडे में सेंसेक्स 19 मार्च को 49 हजार के स्तर से नीचे आया था। इंंडेक्स में शामिल 30 में 20 के शेयरों में गिरावट है।

BSE सेंसेक्स सुबह 09:15 बजे 21 अंकों की बढ़त के साथ 49,201.98 पर और निफ्टी भी 21.5 अंक ऊपर 14,570.90 पर खुला। ITC के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। वहीं, ONGC का शेयर 2% गिर गया है। निफ्टी भी 55 अंक नीचे 14,493.90 पर आ गया है।

अमेरिकी बाजार में बिकवाली
US शेयर बाजारों में निवेशकों ने बिकवाली की। नैस्डैक इंडेक्स 265 अंक यानी 2% गिरकर 12,961 अंकों पर बंद हुआ था। डाओ जोंस इंडेक्स 3 पॉइंट मामूली गिरावट के साथ 32,420 पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 21 अंक नीचे 3,889 अंकों पर आ गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में सपाट कारोबार देखने को मिला, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

कल बाजार में रही भारी गिरावट
शेयर बाजार 24 मार्च को दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 871 अंक गिरकर 49,180.31 पर और NSE निफ्टी भी 265 अंकों की गिरावट के साथ 14,549.40 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,951.90 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 612.80 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।