‘बाहुबली’ की हीरोइन, 1 अरब से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन

1784

बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी 7 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बाहुबली: द कन्क्लूजन के जरिए एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ना केवल साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि दुनिया भर में छा गईं। 37 साल की हो चुकीं अनुष्का शेट्टी के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।अनुष्का शेट्टी ने अपनी स्कूली और ग्रेजुएशन की पढ़ाई बेंगलुरु से की।

अनुष्का ने साल 2005 में तेलुगू फिल्म सुपर से डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ नागार्जुन और आयशा टाकिया मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में वो सपोर्टिंग किरदार में थीं। इसमें उनके काम को काफी सराहा गया था। बाहुबली से अनुष्का ने विश्व स्तर पर खुद की पहचान बनाई।

बाहुबली के अलावा अनुष्का ने मगधीरा, रुद्रमादेवी, वेदम, अरुंधति और सिंघम सीरीज जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। फिल्मों के अलावा अनुष्का को लग्जरी कारों का शौक है।यही नहीं उन्होंने अपने ड्राइवर के काम से खुश होकर उसे 12 लाख की कार गिफ्ट कर दी थी। अनुष्का की कमाई की बात करें तो फिल्मों के अलावा वो कई ब्रांडेड कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर हैं।

उन्होंने कई एड फिल्मों में काम किया है। अनुष्का एमबीएस ज्वेलर्स, द चेन्नई सिल्क, इंटेक्स मोबाइल, कोलगेट और डाबर आंवला का विज्ञापन करती हैं।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी के पास कुल 140 करोड़ की प्रॉपर्टी है। उनका घर हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में स्थित वुड्स अपार्टमेंट की 6ठीं मंजिल पर है।

वो एक फिल्म के 4 से 5 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।बाहुबली फेम एक्टर प्रभास के साथ अनुष्का शेट्टी का नाम जुड़ता रहा है। ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दिसंबर में शादी करेंगे। प्रभास ने सफाई दी थी कि अनुष्का और वो बचपन के दोस्त हैं। दोनों के बीच कोई अफेयर नहीं है। बता दें कि दोनों के परिवार फैमिली फ्रेंड्स हैं।