बाजार में रिकॉर्ड बढ़त, पहली बार सेंसेक्स 44,430 के पार, निफ्टी 13,029 पर पहुंचा

562

मुंबई। भारी विदेशी निवेश और ग्लोबल मार्केट में तेजी के चलते बाजार में रिकॉर्ड तेजी है। BSE सेंसेक्स 303.92 अंक ऊपर 44,381.07 पर और निफ्टी 92.65 अंक ऊपर 13,019.10 पर कारोबार कर रहा है। दोनों इंडेक्स का यह सर्वोच्च स्तर है।

सेंसेक्स 264.04अंक ऊपर 43,732.14 पर और निफ्टी 40.50 अंक ऊपर 13,002.60 पर खुला।हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 44,430.41 और निफ्टी ने 13,029.50 को टच किया। इंट्राडे के लिहाज से दोनों इंडक्स का यह सर्वोच्च स्तर है। इससे पहले 23 नवंबर को सेंसेक्स ने 44271 को और निफ्टी ने 18 नवंबर को 12,948.85 के स्तर को टच किया था।

मंगलवार को बैंकिंग शेयरों में शानदार तेजी है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 368 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। बढ़त के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी पहली बार 174 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।

एशियाई बाजारों का हाल
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 713 अंक यानी 2.80% ऊपर 26,241 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 30 अंकों की बढ़त के साथ 26,516 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.20% की गिरावट के साथ 3,412 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी के बाजारों में रही तेजी
सोमवार को अमेरिकी बाजार में डाउ जोंस इंडेक्स 1.12% की बढ़त के साथ 327.79 अंक ऊपर 29,591.30 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स भी 20 पॉइंट ऊपर 3,577.59 पर बंद हुआ था। वही, नैस्डैक इंडेक्स फ्लैट 11,905.90 पर बंद हुआ था।