प्रयागराज–दादर ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस का संचालन

0
0

यह गाड़ी बयाना, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर एवं कोटा स्टेशन से होकर गुजरेगी

कोटा। यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज–दादर–प्रयागराज के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04139 (प्रयागराज–दादर) 22 मई से 10 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को 08 फेरों में प्रयागराज से सायं 17.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शनिवार को बयाना जंक्शन 04.08 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 05.00 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 05.40 बजे, कोटा जंक्शन 06.50 बजे होते हुए उसी दिन रात्रि 22.40 बजे दादर पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04140 (दादर–प्रयागराज) 24 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक रविवार को 08 फेरों में दादर से रात्रि 00.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन कोटा जंक्शन 14.00 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 15.00 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 16.05 बजे, बयाना जंक्शन 17.30 बजे, होते हुए अगले दिन सोमवार को प्रातः 05.00 बजे प्रयागराज पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा जंक्शन, टूंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, बयाना जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, कोटा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वापी, बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

इस विशेष गाड़ी में 08 सामान्य श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तथा 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।