पेट्रोल आज 22 पैसे, डीजल 25 पैसे प्रति लीटर हुआ सस्ता

0
658

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज शुक्रवार (24 जनवरी ) को भारी गिरावट आई है। दिल्ली सहित देश के बड़े महानगरों में आज शुक्रवार को पेट्रोल व डीजल पहले की तुलना में सस्ता मिल रहा है। दिल्ली में आज पेट्रोल के भाव में 22 पैसे की गिरावट हुई है, इससे यहां पेट्रोल का भाव 74.43 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। वहीं, दिल्ली में डीजल आज 25 पैसे की गिरावट के साथ 67.61 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है।

कोलकाता की बात करें, तो यहां भी शुक्रवार को पेट्रोल में 22 पैसे की गिरावट हुई है, जिससे भाव 77.04 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है और डीजल 25 पैसे की गिरावट के साथ 79.97 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

मुंबई की बात करें, तो यहां शुक्रवार को पेट्रोल 22 पैसे की गिरावट के साथ 80.03 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 27 पैसे की गिरावट के साथ 70.88 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।

चेन्नई की बात करें, तो यहां भी शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यहां पेट्रोल 23 पैसे की गिरावट के साथ 77.31 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 27 पैसे की गिरावट के साथ 71.43 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।