कोटा। कोटा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत रेल प्रशासन द्वारा 15 अप्रैल से 4 मई तक 20 दिवसीय ब्लॉक लिया जा रहा है। इस अवधि में प्लेटफॉर्म नंबर 1 से संचालित होने वाली सभी गाड़ियों को अन्य प्लेटफॉर्मों पर स्थानांतरित किया गया है। साथ ही कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है तथा कुछ गाड़ियों का आंशिक परिचालन सोगरिया स्टेशन से किया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और यात्रा में किसी भी असुविधा से बचने के लिए उन्हें अपनी गाड़ी का प्लेटफॉर्म स्टेशन पर लगे डिस्प्ले बोर्ड, पूछताछ काउंटर अथवा एनटीईएस ऐप से अवश्य जाँच लेना चाहिए।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियाँ (डायवर्जन)
(ये गाड़ियाँ कोटा जंक्शन के बजाय गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से होकर चलेंगी)
1. गाड़ी सं. 14814 — भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस (BPL से JU) दिनांक 15.04.2026 से 03.05.2026 तक (कुल 19 फेरे) — परिवर्तित मार्ग : सोगरिया (आगमन : 02:10, प्रस्थान : 02:20)–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला होते हुए, कोटा जंक्शन बाईपास।
2. गाड़ी सं. 14813 — जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस (JU से BPL) दिनांक 15.04.2026 से 04.05.2026 तक (कुल 20 फेरे) — परिवर्तित मार्ग : गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया (आगमन : 23:30, प्रस्थान : 23:40) होते हुए, कोटा जंक्शन बाईपास।
3. गाड़ी सं. 12181 — दयोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस (JBP से AII) दिनांक 15.04.2026 से 03.05.2026 तक (कुल 19 फेरे) — परिवर्तित मार्ग : सोगरिया (आगमन : 06:35, प्रस्थान : 06:45)–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला होते हुए, कोटा जंक्शन बाईपास।
4. गाड़ी सं. 12182 — दयोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस (AII से JBP) दिनांक 15.04.2026 से 04.05.2026 तक (कुल 20 फेरे) — परिवर्तित मार्ग : गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया (आगमन : 21:50, प्रस्थान : 22:00) होते हुए, कोटा जंक्शन बाईपास।
सोगरिया स्टेशन पर आंशिक समापन (शॉर्ट टर्मिनेशन)
(ये गाड़ियाँ कोटा जंक्शन के बजाय सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होंगी)
1. गाड़ी सं. 11604 — बीना-कोटा मेमू एक्सप्रेस (BINA से KOTA) दिनांक 15.04.2026 से 04.05.2026 तक (कुल 20 फेरे) — यह गाड़ी कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी।
2. गाड़ी सं. 19812 — इटावा-कोटा एक्सप्रेस (ETW से KOTA) दिनांक 15.04.2026 से 04.05.2026 तक (कुल 20 फेरे) — यह गाड़ी कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी।
3. गाड़ी सं. 22984 — इंदौर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (INDB से KOTA) दिनांक 15.04.2026 से 04.05.2026 तक (कुल 20 फेरे) — यह गाड़ी कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी।
4. गाड़ी सं. 61634 — बीना-कोटा मेमू (BINA से KOTA) दिनांक 15.04.2026 से 04.05.2026 तक (कुल 20 फेरे) — यह गाड़ी कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होगी।
सोगरिया स्टेशन से आंशिक उद्गम (शॉर्ट ओरिजिनेशन)
(यह गाड़ी कोटा जंक्शन के बजाय सोगरिया स्टेशन से प्रारंभ होगी)
1. गाड़ी सं. 61621 — कोटा-सवाई माधोपुर मेमू (KOTA से SWM) दिनांक 15.04.2026 से 04.05.2026 तक (कुल 20 फेरे) — यह गाड़ी कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। सोगरिया से प्रस्थान समय : 19:25।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा से पूर्व अपनी गाड़ी के प्लेटफॉर्म एवं समय की जानकारी एनटीईएस ऐप, स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड अथवा पूछताछ काउंटर से अवश्य प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in अथवा एनटीईएस ऐप पर जानकारी उपलब्ध है।

