दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था, सात फीसदी रहेगी विकास दर

0
92

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है और वित्त वर्ष 2022-23 में सात फीसदी की दर वृद्धि हो सकती है। वित्त मंत्री की ओर से ये बयान ऐसे समय पर आया है जब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक (World Bank) 2023 में भारत को दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था मान चुके हैं।

वित्त मंत्री शुक्रवार को आईएमएफ हेडक्वार्टर में इंटरनेशनल मॉनेटरी और फाइनेंशियल कमेटी की बैठक में ग्लोबल पॉलिसी एजेंडा तय करने के लिए भाग लिया था। वित्त मंत्री की ओर से कहा गया कि भारत में व्यापार करने के लिए अनुकूल वातावरण है। सरकार बड़े स्तर पर आर्थिक सुधार कर रही है। इस कारण भारत में आर्थिक गतिविधियां उच्चतम स्तर पर बनी हुई है। आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक 2023 में इसे दुनिया की सबसे तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था बता चुके हैं।

उन्होंने कहा कि 2022 – 23 के आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 – 23 में भारत की अर्थव्यवस्था सात प्रतिशत की दर से विकास करेगी, जो कि दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज होगी।

इसके साथ ही उन्होंने जी20 देशों के बीच बातचीत जारी रखने पर जोर दिया और कहा कि श्रीलंका (Srilanka) और सूरीनेम (Suriname) जैसे देशों की समस्याओं का समाधान निकालने में वाली टीम में भारत भी एक सदस्य बनना चाहता है।

जीडीपी ग्रोथ का अनुमान: वर्ल्ड बैंक की ओर से भारत की अर्थव्यवस्था के 2022-23 में 6.9 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है और आईएमएफ ने 6.8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान जताया है।