जड़ी-बूटियां ऐसी जो लौटा दे आपका यौवन, देखिये वीडियो

0
4762

कोटा। संसार में कई जड़ी-बूटियां ऐसी हैं, जो कई बीमारियों को ठीक कर देती हैं। ऐसी ही कुछ जड़ी बूटियां हैं, जो यौन दुर्बलता को दूर कर देती हैं। परन्तु जानकारी के अभाव में हम इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं। ऐसी ही जड़ी-बूटियां की जानकारी दे रहे हैं हमारे विशेषज्ञ डॉ. सुधींद्र श्रृंगी।

वैद्य श्रृंगी आयुर्वेदिक चिकित्सक है। उन्हें आयुर्वेद पद्धति से लोगों की कई बीमारियों का इलाज करने का अनुभव है। वह चिकित्सा के साथ-साथ जड़ी -बूटियों के भी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपने घर की छत पर करीब 400 से अधिक जड़ी -बूटियां लगा रखी हैं।

उन्होंने हमारे चैनल LEN DEN NEWS को जड़ी- बूटियों के बारे में बताया। उनके पास अस्थमा, यौन दुर्बलता और कैंसर जैसी बीमारियों की जड़ी -बूटियां हैं। उनका दावा है कि उन्होंने इन बीमारियों के मरीजों को ठीक किया है।

काली मूसली एक ऐसा आयुर्वेदिक पौधा है, जो कैसी भी यौन दुर्बलता हो उसे दूर कर देता है। इसके अलावा कडूला का पौधा एनर्जी बढ़ाने के लिए, मुलेठी गला ठीक करने के लिए, कबाब चीनी या शीतल मिर्च आई साइट ठीक करने के काम आती है।

सांबर बेल जोड़ों के दर्द दूर करने के लिए, सर्पगंधा नींद लाने के लिए, बच दिमाग के लिए है। इससे मंद बुद्धि के बालक का भी दिमाग काम करने लगेगा। अकरकरा दांतों की मजबूती के लिए है। छोटी पीपल सब्जी में डाल कर खाएं तो अफारा दूर हो जायेगा।

वैजयंतीमाला की माला धारण करोगे तो आध्यात्मक शक्ति बढ़ेगी। दमा बेल अस्थमा के मरीजों को फायदा करती है। इन्हेलर की जगह मरीज को इसका सेवन करना चाहिए। मालकांगनी का तेल मंद बुद्धि बालकों की दिमागी शक्ति बढ़ाएगा।