जोधपुर पहुंचते ही निक-प्रियंका को देखने उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

838

जोधपुर। अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ सात फेरे लेने के लिए फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा गुरुवार सुबह जोधपुर पहुंची। निक का हाथ थामे प्रियंका एयरपोर्ट से बाहर निकली। काफी खुश नजर आ रहे दूल्हा-दुल्हन के साथ उनके परिजन भी जोधपुर पहुंचे है। प्रियंका-निक की शादी की रस्में 30 नवंबर से शुरू हो जाएंगी।

उम्मेद भवन पैलेस में हो रही प्रियंका-निक की शादी के लिए मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला बुधवार से ही शुरू हो गया। सबसे पहले पहुंचने वालों में प्रियंका के खास दोस्त स्क्रीन राइटर-एक्टर मुश्ताक शेख और अमेरिकन आर्टिस्ट चेस फॉरेस्टर शामिल हैं।

शादी में शामिल होंगे ये सेलिब्रिटी
इस शामिल होने के लिए देश-विदेश के मेहमान भी खूब उत्साहित हैं। पहले इस मोस्ट अवेटेड शादी में हिस्सा लेने के लिए 100 मेहमानों के नाम थे लेकिन अब यह लिस्ट बढ़कर 250 तक पहुंच गई है। इनमें हॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के साथ-साथ शाहरुख खान, रणवीर कपूर, एआर रहमान, सोनू निगम, अर्पिता खान, रिहाना और राधिका मर्चेंट भी शामिल हैं।

जोधपुर आने वाले हॉलीवुड स्टार्स में डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द रॉक के नाम से पहचान बनाने वाले ड्वेन जॉनसन, जोनाथन टकर, लुपिता न्योंगो, कैली रीपा भी शामिल हैं। प्रियंका के फ्रेंड्स तमन्ना दत्त-सुदीप दत्त के साथ-साथ क्वांटिको में प्रियंका की को-स्टार रही यास्मिन देशांते, प्रियंका की मैनेजर अंजुला अचारिया, चंचल डिसूजा भी जोधपुर पहुंच रहे हैं। प्रियंका की बेस्ट फ्रेंड प्रिंस हैरी की वाइफ मेघन मार्कल को भी न्योता भेजा गया है।

6 चार्टर से आएंगे चोपड़ा और निक के मेहमान
बताया जा रहा है कि गुरुवार को 6 चार्टर से मेहमान जोधपुर पहुंचेंगे। तीन हेलीकॉप्टर भी एयरपोर्ट पर तैनात रहेंगे जो खास मेहमानों को वहां से सीधे उम्मेद भवन ले जाएंगे। मेहमानों के परिवारों को कार से ही होटल भेजा जाएगा। अंबानी परिवार अपने चार्टर से जोधपुर पहुंच रहा है। इन मेहमानों के लिए उम्मेद भवन पैलेस में 64 कमरे बुक कराए हैं तो अजीत भवन के भी 65 रूम में भी मेहमान ठहरेंगे।

इधर, मेहरानगढ़ में होने वाली संगीत की रस्म को अब उम्मेद भवन में ही करने का फैसला लिया गया है। अब सारे इवेंट उम्मेद भवन में ही होंगे। निक-प्रियंका के जोधपुर आने की सूचना के चलते एयरपोर्ट पर शाम तक भीड़ रही। इधर, उम्मेद भवन पैलेस बुधवार दोपहर को प्रियंका की शादी मैनेज करने वाली टीम को हैंडओवर किया गया। टीम यहां डेकोरेशन में जुट गई है। प्रियंका-निक की शादी की रस्में शुक्रवार से शुरू होंगी। शादी 2 दिसंबर को होगी।

प्रियंका के साथ ही ससुराल वाले भी दिखे ट्रेडिशनल आउटफिट में
मुंबई में प्रियंका के पुराने घर में बुधवार सुबह स्पेशल पूजा आयोजित की गई। इसमें प्रियंका-निक के साथ ही निक के भाई-भाभी जॉय जाेनस और सॉफी टर्नर, प्रियंका की कजिन मनारा चोपड़ा और सिंगर अरमान मलिक मौजूद थे।

पूजा में प्रियंका ने लाइट पिंक कलर की एंब्रॉयडरी किया हुआ पेस्टल ब्लू कलर का सूट पहना था जबकि निक ने लाइट पिंक कलर का कुर्ता पहना था। दोनों के साथ सभी मेहमान भी ट्रेडिशनल आउटफिट्स में थे। सुबह की पूजा के बाद शाम को प्रियंका अपने डिजायनर्स के साथ फाइनल डिस्कशन करने भी पहुंचीं।