जयपुर -खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन आज से

0
6

यह ट्रैन सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी एवं भवानी मंडी स्टेशनों से गुजरेगी

कोटा। यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त यात्री यातायात को दृष्टिगत रखते हुए गाड़ी संख्या 09703, जयपुर–खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह रेलसेवा 17 शुक्रवार को जयपुर से 11.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन शनिवार को 10.00 बजे खड़की पहुँचेगी। इस रेलसेवा का कोटा मंडल के अंतर्गत सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी एवं भवानी मंडी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

यह गाड़ी मार्ग में दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड़, कल्याण, लोनावला एवं पुणे स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 15 शयनयान श्रेणी, 3 सामान्य श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।