Gold Price: MCX पर सोना तेज हुआ; चांदी में उछाल जानिए आज के भाव

0
6

नई दिल्‍ली। Gold Silver Price Today Update 12:54 PM: अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कल के मुकाबले आज शुक्रवार दोपहर को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1947 रुपये घट गया है। चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। सोने खरीदने वाले निवेशकों के लिए यह बड़ी राहत है।

बता दें, इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए रेट के अनुसार आज 17 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 151358 रुपये के स्तर पर बना हुआ है। इससे पहले गुरुवार की दोपहर को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 153305 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।

सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली तेजी आई है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है जबकि चांदी की कीमत 1,700 रुपये प्रति किलो उछली है।

5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले साल 1,53,152 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था जबकि आज यह 1,53,301 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,53,050 रुपये तक लो और 1,53,301 रुपये तक हाई गया। सुबह 9.25 बजे सोना 68 रुपये की तेजी के साथ 1,53,220 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

इसी तरह 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,48,628 रुपये पर बंद हुई थी और आज 2,50,001 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 1,699 रुपये की तेजी के साथ 2,50,327 रुपये तक पहुंची। सुबह 9.30 बजे यह 1394 रुपये यानी 0.56 फीसदी तेजी के साथ 2,50,022 रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी किए रेट के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट 150752 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 138644 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट गोल्ड 113519 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 88544 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर है।

Ibjarates के अनुसार आज शुक्रवार को 1 किलोग्राम चांदी का रेट गिरावट के बाद 247930 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। वहीं, इससे गुरुवार के दोपहर को चांदी का रेट 252675 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। बता दें, चांदी की कीमतों में 4745 रुपये की गिरावट आई है।