जैन एवं माहेश्वरी पुनः कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष एवं महासचिव निर्वाचित

1007

राज्य के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कोटा व्यापार महासंघ की पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, 18 वर्ष से चली आ रही परंपरा कायम।

कोटा। कोटा व्यापार महासंघ के कार्यकारणी के चुनाव एक बार फिर निर्विरोध सम्पन्न हुऐ जिसके तहत अध्यक्ष पद पर क्रांति जैन, महासचिव पद पर अशोक माहेश्वरी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यभान सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।

कोटा व्यापार महासंघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र विजय एडवोकेट एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव विजय एवं धर्मेन्द्र विजय ने बताया कि नाम वापसी के बाद सभी 31 पदो पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।

कोटा व्यापार महासंघ के निर्विरोध निर्वाचन पर अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए इसे कोटा व्यापार महासंघ से जुडी 148 संस्थाओ और उनसे जुडे एक लाख व्यापारियों की एकता का परिचायक बताया। उन्होंने कहा की 2002 के बाद 18 वर्षो से महासंघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हो रहे हैं। महासंघ राज्य के सबसे बडे़ संगठित संघों के रूप में जाना जाता है।

कार्यकारिणी इस प्रकार है-
अध्यक्ष: क्रांति जैन
महासचिव: अशोक माहेश्वरी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: सत्यभानसिंह
उपाध्यक्ष: नन्दकिशोर शर्मा, काका हरविन्दर सिंह, मनोहर गोटेवाला, अनिमेष जैन एवं सुरेन्द्र गोयल विचित्र
सचिव: अनिल नन्दवाना, मुकेश भटनागर, रमेश आहुजा, यश मालवीया एवं आबिद कागजी
कोषाध्यक्ष: राजेन्द कुमार जैन
कार्यकारिणी सदस्य: घीसा सिंह चौहान, शाहिद मोहम्मद, ज्ञानचन्द जैन, देवेन्द्र कुमार जैन, त्रिलोकचन्द जैन, राजेन्द्र चांवला, महेन्द्र काकरियां, हरिश प्रजापति, राजेन्द्र जैन, विजय कुमार गोयल, पप्पू गोयल, राजेन्द्र सिंह, रूपनारायण श्रृंगी, भगवान दास मित्तल, मोहम्मद इलियास अंसारी, प्रदीप दाधीच एवं सुनिल खरबन्दा।