कोटा में बैंक कर्मियों ने संगठन का झंडारोहण कर मनाया बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस

0
8

कोटा। बैंकों का राष्ट्रीयकरण दिवस सोमवार को कोटा के बैंक कर्मियों ने उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया की एरोड्राम सर्किल शाखा के सामने बैंक कर्मी संगठन एआईबीईए के राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन कोटा के पदाधिकारी एकत्रित हुए। जहां पर यूनियन के चेयरमैन अशोक ढल तथा अध्यक्ष ललित गुप्ता ने संगठन का झंडारोहण किया।

इस अवसर पर बैंक कर्मी नेताओं ने बताया 19 जुलाई 1969 को तत्कालीन सरकार द्वारा देश के प्रमुख निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। इससे देश में कृषि क्षेत्रों, उद्योग धंधे, बैंक राष्ट्रीयकरण के बाद हरित क्रांति, श्वेत क्रांति, औद्योगिक विकास तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व गति मिली।

उन्होंने कहा कि देशभर में हजारों नई बैंक शाखाएँ खोली गईं, जिससे बैंकिंग सेवाएँ गाँव-गाँव तक पहुँचीं और लाखों लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर प्राप्त हुए। अनेक कमजोर एवं संकटग्रस्त बैंकों को राष्ट्रीयकृत बैंकों में विलय कर उनकी कार्यप्रणाली को सुदृढ़ किया गया। आज की सरकार बैंकों के निजीकरण की कोशिश की जा रही है। इसके विरोध में बैंककर्मी एकजुट हैं।

इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के अमित पंचौली, गौरव भार्गव, राजीव कुमार सिंह, बुधराज सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा के यतीश शर्मा, सेंट्रल बैंक के डीएस साहू, देवेंद्र सिंह, यूको बैंक के अनिल ऐरन, चित्रांक अग्रवाल, बैंक ऑफ इंडिया के रामकेश मीणा, रविकुमार शर्मा, राजेंद्र मीणा, एसबीआई के शंकर लाल सामरिया आदि उपस्थित थे।