कोटा में कोरोना का विस्फोट, 16 नए पॉजिटिव मिले

0
414

कोटा। शहर में कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है। सोमवार सुबह 16 नए पॉजिटिव केस सामने आए। चंबल कॉलोनी से एक किशोर, एक किशोरी समेत 5 केस, सकतपुरा में दो महिलाएं, महावीर नगर विस्तार योजना से एक युवक, संजय नगर से 40 वर्षीय महिला, नंदा की बाड़ी से तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

इंदिरा गांधी नगर से युवक, छावनी से एक युवक, आरकेपुरम से एक महिला पॉजिटिव पाए गए हैं। अन्य क्षेत्र में 27 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। कोटा में अब तक 656 पॉजिटिव केस हो चुके हैं। शहर में अब रोज नई-नई जगहों पर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर मामले 20 से 40 वर्ष आयु वर्ग के हैं।