केंद्र सरकार ने डाबर के शहद और घी समेत कई आइटम्स पर बैन लगाया, जानिए क्यों

0
4

नई दिल्ली। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने डाबर इंडिया पर सख्त कार्रवाई की है। फूड रेगुलेटर ने कंपनी की तत्काल उन फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकने का निर्देश दिया है जिन पर शत प्रतिशत यानी 100% के दावे किए गए हैं।

इनमें ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर, ऑर्गेनिक शहद, होममेड नारियल का दूध, तिल का तेल और गाय का घी शामिल हैं। कंपनी को 15 दिन के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट देने को कहा गया है।

FSSAI का कहना है कि डाबर के 100 फीसदी के दावे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (एडवरटाइजिंग एंड क्लेम्स) रेगुलेशंस, 2018 का उल्लंघन करते हैं। इसकी वजह यह है कि ये दावे अस्पष्ट हैं।

इनकी पुष्टि नहीं की जा सकती और इनसे ग्राहकों के गुमराह होने की संभावना है। रेगुलेटर ने यह भी बताया कि कंपनी को पहले भी ऐसे दावों को बंद करने के निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए गए थे।

एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा करने का आदेश
एक इंस्टाग्राम पोस्ट में FSSAI ने कहा कि उसने डाबर को निर्देश दिया है कि वह 100% भ्रामक दावों वाले सभी फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री पर तुरंत रोक लगाए और 15 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट जमा करे। रेगुलेटर ने बताया कि डाबर ने अपनी वेबसाइट पर लिस्टेड प्रोडक्ट्स पर 100% नेचुरल, 100% प्योर, 100% प्योरिटी गारंटीड, 100% ऑर्गेनिक और 100% टेंडर कोकोनट वॉटर जैसे दावे किए गए थे।

FSSAI ने यह भी आरोप लगाया कि डाबर हिमालयन ऑर्गेनिक एप्पल साइडर विनेगर और डाबर ऑर्गेनिक शहद पर जैविक भारत लोगो का इस्तेमाल किया गया, जो फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (ऑर्गेनिक फूड्स) रेगुलेशंस, 2017 का उल्लंघन है। रेगुलेटर ने कहा कि ये उल्लंघन भ्रामक विज्ञापन दावों और ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन के अनधिकृत इस्तेमाल से जुड़े हैं