कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा, कीमत में 73.5 रु. की वृद्धि

0
320

नई दिल्ली। गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 73.5 रुपए का इजाफा किया है। नए रेट एक अगस्त से लागू हो गए हैं। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

1 जुलाई को 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इस साल घरेलू सिलेंडर के दाम 138.50 रुपए बढ़ चुके हैं। दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए था। जो अब 834.50 रुपए का मिल रहा है।

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद दाम घटाने या बढ़ाने या स्थिर रखने का फैसला लेती हैं।

7 सालों में गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी हुई
पिछले 7 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत दोगुनी होकर 834.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 834.50 रुपए है।