कमजोर ग्राहकी से इंदौर मंडी में चना कांटा, चना दाल के भाव में गिरावट

0
172

इंदौर। स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को ग्राहकी के अभाव में चना कांटा 50 रुपये और चना की दाल के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

दलहन: चना (कांटा) 5050 से 5100, मसूर 6200 से 6225, तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 6000 से 7100, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 7300 से 7500, तुअर (कर्नाटक) 7400 से 7600, मूंग 7000 से 7400, मूंग हल्की 6000 से 6600, उड़द 6800 से 7200, हल्का उड़द 3000 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 9400 से 9500 तुअर दाल फूल 9900 से 10100, तुअर दाल बोल्ड 10400 से 11200, आयातित तुअर दाल 8600 से 8700, चना दाल 6050 से 6550, मसूर दाल 7650 से 7950, मूंग दाल 9000 से 9300, मूंग मोगर 9600 से 9900, उड़द दाल 8700 से 9000, उड़द मोगर 9200 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 10500 से 11500, तिबार 8500 से 9500, दुबार 7500 से 8000, मिनी दुबार 6500 से 7500, मोगरा 4000 से 6000, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 7500 से 8000 राजभोग 6800 से 7000, बराज 3500 से 4500, परमल 2550 से 2700, हंसा सैला 2500 से 2675, हंसा सफेद 2450 से 2500, पोहा 4200 से 4600 रुपये प्रति क्विंटल।