कमजोर उठाव से कोटा मंडी में सोयाबीन, सरसों, धान और चने के भाव में गिरावट

0
270

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को देसावरी मांग निकलने से गेहूं 50 रुपये तेज बिका। कमजोर उठाव से धान, सोयाबीन, सरसों और चने के भाव में 100-100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 25000 बोरी और लहसुन की 1500 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा 2650 से 2700 गेहूं एवरेज 2705 से 2750 बेस्ट टुकड़ी 2750 से 2850 मक्का लाल 2100 से 2250 मक्का सफेद 2200 से 2600 जौ 2500 से 2900 ज्वार नई शंकर 2100 से 2400 ज्वार सफेद 3000 से 6500, बाजरा 1900 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) 3600 से 4100, धान सुगन्धा 2800 से 3800, धान (1718) 4200 से 4421 धान (1121) 3800 से 4350, धान (पूसा-1) 3700 से 4601 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 4500 से 5471, सरसों 5200 से 5600 सरसों नई 4200 से 5200 अलसी 5200 से 5400 तिल्ली 12000 से 14500 रुपये प्रति क्विंटल।

मसूर 5000 से 6200, मूंग हरा 6000 से 7000 चना देशी बेस्ट 4500 से 4550 चना देशी मिडियम 4350 से 4500 चना पेप्सी 4300 से 4650 चना मौसमी 4200 से 4500 चना कांटा 4100 से 4500 उड़द एवरेज 3600 से 5700 बेस्ट 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया बादामी 6500 से 7000 ईगल 7100 से 7500 रंगदार 7300 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 400 से 5000 ग्वार 4500 से 5300 मैथी 5400 से 6000 कलौंजी 13500 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।।