ईवी मार्केट में तहलका मचायेगी New Renault Kwid EV, भारत में होगी लॉन्च

0
75

नई दिल्ली। रेनो-निसान (Renault-Nissan) अपने डिजाइन एलीमेंट को नई डेसिया डस्टर के साथ शेयर करती है। अपकमिंग नई ईवी 230 किमी. तक की रेंज देने में सक्षम हो सकती है। नई डस्टर के लॉन्च के बाद भारत में इसका डेब्यू 21 फरवरी को होगा।

नई डिजाइन : आगे की तरफ स्प्रिंग ईवी में एक बंद फ्रंट ग्रिल है, जिसके दोनों तरफ नए डिजाइन वाले एलईडी हेडलैंप हैं। फिर आपको ग्रिल के केंद्र में एक बड़ा ‘DC’ लोगो मिलता है, जो इस इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग फ्लैप के रूप में भी काम करता है। नए अलॉय व्हील डिज़ाइन और रूफ रेल्स और डोर क्लैडिंग पर ब्लू कलर के एक्सेंट को छोड़कर इसका सिल्हूट लगभग इसके ICE वैरिएंट के समान है। पीछे की तरफ बदलावों में एलईडी टेललैंप्स और एक अपडेटेड बम्पर शामिल हैं।

रेंज:ग्लोबल लेवल पर इलेक्ट्रिक क्विड 26.8kWh बैटरी पैक से लैस है, जो इलेक्ट्रिक मोटर को 43bhp की पावर और 125Nm का टॉर्क जेनरेट करने में मदद करता है। इस पैक को 30kW DC फास्ट चार्जर से एक घंटे से भी कम समय में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। यह ईवी एक बार फुल चार्ज होने पर 230 किमी. तक की रेंज देने में सक्षम होगी।