इन्फोसिस संकट: 2,200 कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार

1093

नई दिल्ली। इन्फोसिस बड़े पैमाने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है। कंपनी सीनियर मैनेजर्स, एसोसिएट्स और मध्य श्रेणी के कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने से नहीं रोक रही है। जॉब लेवल छह में कंपनी कुल कर्मचारियों के 10 फीसदी, यानी 2,200 की छंटनी कर रही है। इस लेवल में सीनियर मैनेजर आते हैं। जॉब लेवल 6, 7 और 8 में कंपनी के पास 30,092 कर्मचारी हैं।

जॉब लेवल पांच और इससे नीचे के रैंक में 10,000 तक घटेगी कर्मचारियों की संख्या
बिजनेस टुडे के मुताबिक जॉब लेवल 3 या इससे नीचे और जॉब लेवल 4 और पांच में कंपनी 2-5 फीसदी यानी, 4,000 से 10,000 कर्मचारियों को निकाल रही है। एसोसिएट बैंड में कंपनी केपास 86,558 कर्मचारी हैं। मध्य श्रेणी में कंपनी के पास 1.1 लाख कर्मचारी हैं।

71 पदवी धारियों में से करीब 50 को भी निकाला जा सकता है। पदवी धारियों में असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा नौकरी छोड़ना आम बात है। इसे बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी नहीं कहा जाना चाहिए। जितने कर्मचारियों को कंपनी नौकरी छोड़ने से नहीं रोक रही है, वह संख्या हाल के वर्षों में की गई छंटनी से ज्यादा लग रही है। पहले हुई छंटनी में कर्मचारियों को प्रदर्शन के आधार पर भी नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया है।