इंदौर मंडी में मूंग, मूंग दाल, मूंग मोगर और मसूर दाल के भाव में नरमी

64

इंदौर। स्थानीय संयोगिता गंज अनाज‌ मंडी में मंगलवार को चना कांटा 50 रुपये और मूंग के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। मसूर दाल, मूंग दाल और मूंग मोगर तीनों 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

दलहन: चना (कांटा) 5100 से 5150, चना विशाल 4850 से 4950, काबली चना बिटकी 6200 से 6500, काबली चना काटकू 6700 से 7000, काबली चना मीडियम 7400 से 8100, काबली चना डालर 9600 से 10600, मसूर 5675 से 5700, तुअर (अरहर) निमाड़ी 7400 से 8000, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 8100 से 8300, तुअर (कर्नाटक) 8200 से 8400, मूंग 8500 से 8800, मूंग हल्की 7000 से 7500, उड़द 7200 से 7800, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 10200 से 10300 तुअर दाल फूल 10600 से 10800, तुअर दाल बोल्ड 11700 से 11900, आयातित तुअर दाल 9400 से 9500, चना दाल 6550 से 7050, मसूर दाल 7300 से 7600, मूंग दाल 9650 से 9950, मूंग मोगर 10050 से 10350, उड़द दाल 9150 से 9450, उड़द मोगर 9900 से 10200 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती (921) 11000 से 12000, तिबार 9000 से 9500, दुबार 8000 से 8500, मिनी दुबार 7000 से 7500, मोगरा 4000 से 6000, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2600 से 2800, हंसा सफेद 2400 से 2500, पोहा 3800 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।