इंदौर मंडी: मिलों की लिवाली घटने से उड़द में गिरावट

0
1128

इंदौर।स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को उड़द में दाल मिलों की खरीदी कमी से उड़द 200 रुपये प्रति क्विंटल (गुरुवार की तुलना में) की गिरावट लिए रही। कारोबारी सूत्रों के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को संयोगितागंज अनाज मंडी में 1000 बोरी गेहूं और 4000 बोरी मक्का की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4000 से 4025, चना (देसी) 3900 से 3950, डबल डॉलर 5000 से 5200, मसूर 3650 से 3675, हल्की 3300 से 3400, मूंग 5600 से 5800, हल्की 5000 से 5200, तुअर निमाड़ी (लाल) 3500 से 3600, महाराष्ट्र सफेद तुअर 3900 से 3950, उड़द 4500 से 4800, हल्की 3500 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 4750 से 4800, तुअर दाल फूल 5300 से 5400, तुअर दाल बोल्ड 5800 से 6200, आयातित तुअर दाल 5000 से 5100चना दाल 5250 से 5550, आयातित चना दाल 5000 से 5200 मसूर दाल 4600 से 5150 मूंग दाल 6300 से 6500, मूंग मोगर 6700 से 6900 उड़द दाल 5300 से 5500, उड़द मोगर 6000 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर तेल- तिलहन
सरसों 4000 से 4050रायडा 3650 से 3700 सोयाबीन 3150 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल।तेल मूंगफली तेल इंदौर 920 से 940, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 763 से 765, सोयाबीन साल्वेंट 725 से 728, पाम तेल 715 से 720 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1350, देवास 1350, उज्जैन 1350, खंडवा 1340, बुरहानपुर 1340, अकोला 2100 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 710 से 715, महाराष्ट्र 710 से 715 तथा गुजरात 715 से 720 रुपये प्रति दस किलोग्राम।