इंदौर मंडी/ उड़द के भाव में गिरावट, मसूर महंगी

0
416

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। मसूर 25 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। आज मूंग की दाल 100 रुपये और मूंग मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही ।

दलहन चना (कांटा) 4800 से 4850,मसूर 5400 से 5425,तुअर (अरहर) नई निमाड़ी 6100 से 6700, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6850 से 6900, तुअर लाल (कर्नाटक) 7100 से 7200,मूंग 7600 से 8000, मूंग हल्की 6000 से 7000,उड़द 7600 से 7900, हल्की 6000 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8950 से 9250, तुअर दाल फूल 9350 से 9450, तुअर दाल बोल्ड 9650 से 9850,नई तुअर दाल 9950 से 10250,चना दाल 5700 से 6200,मसूर दाल 6300 से 6600,मूंग दाल 8500 से 8800,मूंग मोगर 9200 से 9600, उड़द दाल 8600 से 9000, उड़द मोगर 10300 से 11100 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 9000 से 9500,तिबार 7500 से 8000,दुबार 6500 से 7000,मिनी मोगरा 3500 से 5500, बासमती सैला 6500 से 8500, कालीमूंछ 5000 से 7000,राजभोग 5900 से 6000,दूबराज 3500 से 4000,परमल 2500 से 2600, हंसा सैला 2450 से 2550, हंसा सफेद 2200 से 2300, पोहा 3200 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल।