इंडिया की नंबर 1 SUV बनीं Tata Nexon कार, महीने भर में बिकीं हजारों यूनिट्स

352

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने बीते कुछ वक्त में एक कार निर्माता ब्रैंड के तौर पर काफी ग्रोथ दर्ज की है। टाटा की कई कारें इन दिनों मार्केट में छाई हुई हैं फिर वो चाहे हाल ही में लॉन्च हुआ टाटा पंच (Tata Punch) हो या फिर प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रॉज (Tata Altroz) और ऐसी ही एक कार है टाटा नेक्सन। भारत में यह कार छाई हुई है। एसयूवी सेगमेंट में इस कार ने बाकी ब्रैंड्स के लिए बड़ी चुनौती पेश की है। अब यह कार एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि बाकी सभी एसयूवी कारों को पीछे छोड़ नेक्सन फिर से नंबर 1 बन गई है।

सारी विदेशी कारों को पीछे छोड़ा
टाटा नेक्सॉन ने सभी विदेशी ब्रैंड्स की कारों को पीछे छोड़ दिया। यह कार मौजूदा वक्त में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में 5वें नंबर पर है। वहीं SUV सेगमेंट में नंबर 1 कार है। नेक्सॉन के बाद दूसरे नंबर पर रही ह्यूंदै वेन्यू एसयूवी। Hyundai Venue ने क्रेटा को पीछे छोड़ते हुए एसयूवी सेगमेंट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। इसके अलावा तीसरे नंबर पर ह्यूंदै की ही क्रेटा एसयूवी रही।

12 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं
फरवरी 2022 में Tata Nexon एसयूवी की कुल 12,259 यूनिट्स बिकीं जो फरवरी 2021 के मुकाबले 54 पर्सेंट ज्यादा है। फरवरी 2021 में नेक्सन की 7,929 यूनिट्स सेल हुई थीं। यानी इस बार नेक्सॉन की 4,330 यूनिट्स ज्यादा सेल हुईं। टाटा की यह कार लॉन्च होने के बाद से ही लोगों की फेवरेट रही है और लंबे समय से सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी हुई है।