कोटा। दरा–कंवलपुरा सेक्शन में आरयूबी निर्माण के लिए कल इंजीनियरिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान उक्त रेलखंड से होकर संचालित कुछ ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोटा मंडल के कोटा–नागदा रेलखंड पर दरा एवं कंवलपुरा स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 148 के निकट नए रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के निर्माण कार्य के अंतर्गत आरएच गर्डर की डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए रेल प्रशासन द्वारा 27 जुलाई को अप एवं डाउन लाइन पर इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा।
27 जुलाई को अप लाइन पर दोपहर 13:10 बजे से 18:10 बजे तक (5 घंटे) तथा डाउन लाइन पर 14:10 बजे से 17:10 बजे तक (3 घंटे) इंजीनियरिंग ब्लॉक रहेगा।
अप दिशा में प्रभावित ट्रेनें :
- गाड़ी संख्या 19104 कोटा–रतलाम मेमू एक्सप्रेस – लगभग 4 घंटे 30 मिनट विलंबित अथवा कोटा से पुनर्निर्धारित की जा सकती है।
- गाड़ी संख्या 20942 गाजीपुर सिटी–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस – लगभग 3 घंटे 40 मिनट
- गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर–इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस – लगभग 3 घंटे 15 मिनट
- गाड़ी संख्या 09310 हज़रत निज़ामुद्दीन–इंदौर स्पेशल – लगभग 3 घंटे 50 मिनट
- गाड़ी संख्या 09152 मधुबनी–उधना स्पेशल – लगभग 1 घंटा 50 मिनट
- गाड़ी संख्या 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल – लगभग 40 मिनट
- गाड़ी संख्या 22660 योग नगरी ऋषिकेश–तिरुवनंतपुरम नॉर्थ (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस – लगभग 15 मिनट
- इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 59840/59839 कोटा–अकलेरा–कोटा पैसेंजर का संचालन 27 जुलाई को निरस्त रहेगा।
डाउन दिशा में प्रभावित ट्रेनें :
- गाड़ी संख्या 19019 बांद्रा टर्मिनस–हरिद्वार (देहरादून एक्सप्रेस) – लगभग 35 मिनट
- गाड़ी संख्या 61623 उज्जैन–कोटा मेमू – लगभग 10 मिनट
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट एवं एनटीईएस (NTES) ऐप पर अवश्य जांच लें।

