आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए शुरू की ऑनलाइन चैट सुविधा

0
755

नयी दिल्ली । आयकर विभाग ने करदाताओं के लिए ऑनलाइन चैट की सुविधा शुरू की है ताकि वे प्रत्यक्ष कर से जुड़े मुद्दों को लेकर शंकाएं दूर कर सकें एवं अन्य पूछताछ कर सकें। विभाग की वेबसाइट www.incometaxindia.gov.in के मुख्य पेज पर इसके लिए लाइव चैट ऑनलाइन-आस्क योर री आइकन डाला गया है।

एक अधिकारी ने कहा, विभाग के विशेषग्यों तथा स्वतंत्र करदाताओं की एक टीम लोगों के आम सवालों का जवाब देगी। पहली बार शुरू की गयी इस मुहिम का लक्ष्य देश में करदाताओं को मिलने वाली सुविधा विस्तृत करनी है।

उसने आगे कहा कि विभाग को मिली प्रतिक्रिया के हिसाब से ऑनलाइन चैट प्रणाली में और फीचर जोड़े जाएंगे। कोई भी व्यक्ति ई-मेल आईडी लिखकर एक गेस्ट की तरह चैटरूम में प्रवेश कर सकता है।

अधिकारी ने बताया, करदाताओं को पूरा चैट को अपनी आईडी पर ईमेल करने का भी विकल्प दिया गया है। हालांकि, चैट की शुरुआत में एक एहतियातन सूचना दी गयी है, दिये जाने वाले जवाब विशेषग्यों के विचार पर आधारित हैं और इसे किसी भी स्थिति में किसी मुद्दे पर आयकर विभाग की सफाई नहीं माना जाना चाहिए।