अब सप्ताह में पांच दिन खुलेंगे बैंक, शनिवार और रविवार को रहेंगे बंद

0
116

नई दिल्ली। Banks will open for five days: देशभर के बैंक कर्मचारियों को आज एक बड़ा तोहफा मिला है। बैंक कर्मियों को अब सप्ताह में दो दिन साप्ताहिक छुट्टी मिलेगी। अब सप्ताह में पांच दिन बैंकों में काम होगा और शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे।

बैंक कर्मचारियों के हित में इस फैसले को लेकर इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) की बैंक कर्मचारियों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज ने इस पर मुहर लगा दी है। इससे कर्मचारियों को बड़ा आराम होगा। इसके बाद बैंक केवल सोमवार से शुक्रवार तक खुले रहेंगे। हालांकि बैंकों के समय में भी बदलाव किया गया है।

IBA बैंक कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों के वीकली ऑफ में बदलाव किया गया है। इस समय बैंक में काम करने वालों को सिर्फ रविवार की छुट्टी मिलती है। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते है। शुक्रवार हुई मीटिंग में हफ्ते में 5 दिन काम करने और 2 दिन छुट्टी को मंजूरी दे दी है।

बढ़ जाएंगे काम करने के घंटे
रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक कर्मचारियों को दो दिन के वीकली ऑफ का तोहफा मिलने के बाद उनके काम के घंटों में इजाफा किया गया है। अगर बैंकों में 5 डे वीक व्यवस्था लागू होती है, तो फिर कर्मचारियों को रोज 40 मिनट ज्यादा काम करना पड़ सकता है।

अब हर शनिवार को छुट्टी
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक एम्प्लॉइज और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) की बैठक के बाद बैंक कर्मचारियों को हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टी मिला करेगी। अब सोमवार से लेकर शुक्रवार तक ही बैंकों में काम काज होगा। पहले और तीसरे शनिवार को भी कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी।