UPSC CSE Mains 16 सितंबर से होगी, टाइमटेबल यहां से करें डाउनलोड

267

नई दिल्ली। UPSC CSE Mains 2022: यूपीएससी मेंस 2022 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के अंतर्गत प्रधान परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

आयोग द्वारा जारी यूपीएससी सीएसई मेंस 2022 शेड्यूल के अनुसार प्रधान परीक्षा निर्धारित तारीखों पर तीन-तीन घंटे की दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। ये पालियां सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे शुरू होंगी। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए यूपीएसससी ने 16, 17, 18, 24 और 26 सितंबर 2022 तारीखें निर्धारित की हैं। सबसे पहले पेपर 1 निबंध का आयोजन 16 सितंबर को किया जाएगा और इस दिन दूसरी पाली में कोई भी पेपर नहीं होगा।

यूपीएससी सीएसई मेंस 2022 टाइम-टेबल के अनुसार, दूसरे दिन यानि 17 सितंबर को सुबह की पाली में जीएस-1 और दोपहर की पाली में जीएस-2 का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, तीसरे दिन यानि 18 सितंबर को सुबह की पाली में जीएस-3 और दोपहर में जीएस-4 को आयोजित किए जाने की कार्यक्रम है।

हालांकि, इसके बाद यूपीएससी ने 5 दिनों का गैप दिया है और 24 सितंबर को सुबह की पाली में भारतीय भाषा और दोपहर की पाली में अंग्रेजी का पेपर होगा। वहीं, आखिरी तारीख यानि 25 सितंबर को पहली पाली में वैकल्पिक विषय का पेपर 1 और दोपहर की पाली में वैकल्पिक विषय का पेपर 2 आयोजित होगा।

टाइमटेबल पीडीएफ डाउनलोड लिंक

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 800 से अधिक पदों के लिए सिविल सेवा परीक्षा 2022 की अधिसूचना 2 फरवरी को जारी हुई थी और बाद में रिक्तियों की संख्या बढ़ाकर 1000+ कर दी गई।

आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी को पूरी होने के बाद प्रारंभिक का आयोजन 5 जून को किया गया था। इसके बाद प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 22 जून को घोषित किए गए थे, जिसमें सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए आयोजित होने वाली यूपीएससी सिविल सेवा प्रधान परीक्षा 2022 का कार्यक्रम आयोग द्वारा आज, 2 अगस्त 2022 को जारी किया गया।