Stock Market: सेंसेक्स 169 अंक टूट कर 71315 पर और निफ्टी 21450 के नीचे बंद

    66

    मुंबई। Stock Market Closed : घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद सोमवार को शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद, इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों ने कमजोर रुख दिखाया। एशियाई बाजारों में गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा और बाजार लाल निशान पर बंद हुए। हालांकि ITC, ICICI बैंक और कुछ चुनिंदा IT शेयरों में मुनाफावसूली देखी गई।

    आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 169 अंक कमजोर हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 38 अंक की गिरावट दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप 0.6 फीसदी बढ़ा।

    BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 168.66 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 71,315.09 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 71,142.29 और 71,552.24 के रेंज में कारोबार हुआ।

    वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 38.00 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,418.65 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,365.35 और 21,482.80 के रेंज में कारोबार हुआ।