Stock Market: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 163 अंक बढ़कर 77700 के पार

0
3

नई दिल्ली। Stock Market Upated: ग्लोबल मार्केट के संकेत बहुत अच्छे नहीं होने और कच्चे तेल की बढ़ते दामों के दबाव के बावजूद आज घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत मजबूत रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 163 अंकों की बढ़त के साथ 77701 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत 52 अंकों की बढ़त के साथ 24284 के लेवल से की।

वैश्विक बाज़ारो का हाल
एशियाई बाजारों में भी कारोबार मिला-जुला रहा। जापान का निक्केई करीब 0.8 प्रतिशत गिरा और इस सप्ताह इसकी गिरावट 4.4 प्रतिशत तक पहुंच गई। दक्षिण कोरिया और ताइवान के बाजारों में मामूली बढ़त रही, लेकिन साप्ताहिक आधार पर दोनों दबाव में हैं। दूसरी ओर, अमेरिका में S&P 500 फ्यूचर्स 0.1 प्रतिशत और नैस्डैक फ्यूचर्स 0.2 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे थे। अगले सप्ताह एनवीडिया के नतीजे टेक और AI शेयरों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।