विधायक शर्मा ने सीएमए मेंबर्स के लिए कोटा में आवासीय कॉलोनी बनाने का दिया आश्वासन
कोटा। दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, कोटा चैप्टर द्वारा सीएमए भवन, कोटा में “एवेन्यूज़ फ़ॉर सीएमए एंड मेम्बर्स मीट” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार एवं मेंबर्स मीट का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक संदीप शर्मा रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एलेन कैरियर इंस्टीट्यूट के वाईस प्रेसिडेंट फ़ाइनेंस सीएमए ललित माहेश्वरी एवं केडीए के रेवेन्यू एडवाइज़र परमानन्द गोयल रहे।
सेमिनार के मुख्य वक्ता कोटा चैप्टर के पूर्व चेयरमैन एवं आईसीएमआई के नॉर्थन क्षेत्र के क्षेत्रीय काउंसिलिंग मेंबर एवं पूर्व चेयरमैन सीएमए सत्यनारायण मित्तल ने अपने कीनोट एड्रेस में सीएमए प्रोफेशन के बढ़ते क्षेत्र, उद्योग, सेवा क्षेत्र, स्टार्टअप, जीएसटी , फाइनेंस एवं कंसल्टेंसी में नए अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि मेक इन इण्डिया मिशन में कॉस्ट अकाउंटेंट्स की अहम भूमिका है।
चैप्टर चेयरमेन सीएमए राजेन्द्र नाटाणी ने स्वागत भाषण में सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा कोटा में सीएमए मेंबर्स के लिए अन्य प्रोफेशनल की तरह अलग से सीएमए नगर आवासीय कॉलोनी बनाने के लिए मुख्य अतिथि एवं कोटा विकास प्राधिकरण के रेवेन्यू एडवायजर को प्रस्ताव दिया।
मुख्य अतिथि संदीप शर्मा ने सीएमए प्रोफेशन को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि सीएमए मेंबर्स के लिए कोटा में अलग से आवासीय कॉलोनी बनाने का प्रयास करेंगे।
विशिष्ट अतिथि सीएमए ललित माहेश्वरी ने कॉर्पोरेट सेक्टर में सीएमए की भूमिका पर अपने अनुभव साझा किए तथा परमानन्द गोयल ने लागत प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश के साथ सीएमए स्टूडेंट्स को डिग्री के साथ साथ स्किल विकसित करने पर जोर डाला।
इस अवसर पर करीब 95 सीएमए सदस्य एवं सीएमए छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोटा चैप्टर की टीम में चेयरमैन सीएमए राजेन्द्र नाटाणी, सचिव सीएमए एम.बी. सोखिया, पीडीसी चेयरमैन सीएमए तपेश माथुर, कार्यकारिणी सदस्य सीएमए आकाश अग्रवाल, सीएमए सत्यवान शर्मा, सीएमए ए.के. जेथलिया, पूर्व कोटा चैप्टर चेयरमेन सीएमए रामप्रसाद व्यास, सीएमए आर आर मित्तल तथा सीएमए जगदीश शारदा भी उपस्थित रहे।

