Redmi Note 7: 3 मिनट से भी कम में बिक गए 1 लाख से ज्यादा फ़ोन

0
825

नई दिल्ली। चीन में इस महीने लॉन्च हुए Redmi Note 7 स्मार्टफोन की दीवानगी का अंदाजा इसीसे लगाया जा सकता है कि महज 3 मिनट से भी कम के समय में कंपनी ने 1 लाख फोन बेच डाले। कंपनी ने बताया कि पहली फ्लैश सेल में महज 8 मिनट 36 सेकंड में ही स्टॉक में मौजूद सारे Redmi Note 7 फोन बिक गए।

वहीं पिछले हफ्ते आयोजित इसकी दूसरी फ्लैश सेल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दूसरी सेल शुरू होने से पहले ही 4 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन करा डाला। बात की जाए तीसरी सेल की, तो कंपनी का दावा है कि उसने महज 2 मिनट 50 सेकंड में 1 लाख से ज्यादा फोन की बिक्री कर डाली।

बता दें कि चीन में इसकी अगली सेल 25 जनवरी को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी।
चीन की कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने हाल ही में Redmi को अलग ब्रैंड घोषित किया था। इसके बाद रेडमी ब्रैंड के बैनर तले पहला स्मार्टफोन Redmi Note 7 लॉन्च किया गया। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

क्या है कीमत: रेडमी नोट 7 को कंपनी ने 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है। स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 999 युआन ( लगभग 150 डॉलर या 10 हजार रुपये) है, जबकि 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 1,399 युआन (लगभग 200 डॉलर या 14,000 रुपये) है। ये स्मार्टफोन अभी चीन में ही उपलब्ध है, पर कंपनी इसे भारत में भी जल्द ही लॉन्च करने वाली है।