Redmi Note 7: सीढ़ियों से गिरने के बाद भी सेफ रहा यह स्मार्टफोन

0
969

नई दिल्ली। शाओमी (Xiaomi) ने इस महीने की शुरुआत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 7 लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और ग्लास बॉडी डिजाइन है। इस फोन की मजबूती (टिकाऊपन) को इसके एक प्रमुख फीचर के रूप में हाइलाइट किया गया है।

इस फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने एक विडियो फुटेज शेयर किया था, जिसमें कंपनी के कर्मचारी Redmi Note 7 को पैरों से कुचल रहे हैं, लेकिन फोन का कुछ नहीं बिगड़ता है। अब फिर Redmi Note 7 के दो नए विडियो आए हैं, जिनमें इस फोन की मजबूती दिखाई गई है।

डस्टबिन में डालकर गिराया जाता है फोन
Redmi के CEO लू वीबिंग ने Weibo पर जो पहला विडियो शेयर किया है, उसमें Redmi Note 7 को सीढ़ियों से गिराया जाता है, लेकिन यह पूरी तरह सेफ रहता है। इस विडियो में Redmi Note 7 को एक डस्टबिन में डाला जाता है और इसके टॉप पर टेप लगा दिए जाते हैं। इसके बाद वीबिंग पैर मारकर डस्टबिन को सीढ़ियों से गिरा देते हैं।

सीढ़ियों से गिरने के बाद जब डस्टबिन खोलकर Redmi Note 7 को निकाला जाता है तो यह पूरी तरह ठीक निकलता है। इसके पीछे का ग्लास भी सेफ रहता है। Redmi के CEO बताते हैं कि यह स्मार्टफोन 18 सीढ़ियों से गिराया गया है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस स्मार्टफोन के बैक में स्क्रैच तो नहीं आए हैं।

स्केट्स के टॉप पर लगाया जाता है Redmi Note 7
Redmi Note 7 का एक दूसरा विडियो भी आया है। इस विडियो में Redmi Note 7 को रोलर स्केट्स के टॉप पर लगाया जाता है और फिर उस पर चला जाता है। विडियो में इस बात का जिक्र किया गया है कि किसी भी व्यक्ति को अपनी सेफ्टी के लिए इस स्टंट को रिपीट नहीं करना चाहिए।

https://youtu.be/e2CJyLHC3Xs

विडियो में जब यह व्यक्ति स्केट्स के रूप में Redmi Note 7 का इस्तेमाल करता है तो उसे काफी दिक्कत होती है। हालांकि, इस विडियो के आखिर में Redmi Note 7 पूरी तरह से चालू हालत में मिलता है। फोन के डिस्प्ले में कोई क्रैक नहीं होते हैं। साथ ही, इसके बैक में लगा हुआ ग्लास भी ठीक मिलता है।

Redmi Note 7 में 6.3 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। फोन के रियर में 48 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह स्मार्टफोन 3GB या 4GB रैम और 32GB या 64GB स्टोरेज के ऑप्शन में मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में 4,000 mAh की बैटरी है। फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है।