Re-NEET UG को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में

0
7

नई दिल्ली। Re-NEET UG 2026: को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। पेपर लीक की घटना के बाद दोबारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा (Re-NEET) को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक में परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछली परीक्षा प्रक्रिया के दौरान सामने आई सभी कमियों को इस बार पूरी तरह दूर किया जाए।

शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि परीक्षा प्रणाली में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। सरकार की प्राथमिकता है कि दोबारा नीट परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्त निगरानी के बीच सफलतापूर्वक पूरी कराई हो, ताकि लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित और निष्पक्ष परिणाम मिल सके।

बैठक में शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली परीक्षा के दौरान सामने आई सभी कमियों को इस बार पूरी तरह से दूर किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे। इसके साथ ही राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) के साथ समन्वय बैठकें कर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

मंत्री ने कहा कि Re-NEET परीक्षा को सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित, सुचारु और पूरी तरह फुलप्रूफ तरीके से आयोजित किया जाए। इसके लिए सभी स्तरों पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्यों में जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षकों के साथ नियमित समन्वय बैठकें की जाएं, ताकि परीक्षा के दौरान मजबूत और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

नीट के लिए जो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं तो उन पर सुरक्षा के साथ-साथ छात्रों की सुविधाओं को भी प्राथमिकता देने को कहा गया। इसमें परिवहन, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर और सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश शामिल हैं।

NEET UG Re-Exam 21 जून को
NEET UG Re-Exam 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में आधिकारिक अपडेट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार की मंजूरी के बाद NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 7 दिन पहले जारी किए जाएंगे। इसके अनुसार, उम्मीदवारों को 14 जून 2026 तक अपने एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।