New BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV भारत में 11 अक्टूबर को होगी लॉन्च

0
130
BYD Atto 3 electric SUV

नई दिल्ली। New BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV कार 11 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगी। स्थानीय बाजार में ई6 एमपीवी के बाद एटो 3 दूसरा मॉडल होगा। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके को दो वेरिएंट पेश किए है। जिसमें स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड रेंज शामिल है।

एक्सटीरियर: इसमें सिंगल-स्लैट मोटी क्रोम ग्रिल, ट्विन-पॉड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, डुअल-टोन बंपर, चारों कोनों पर डिस्क ब्रेक, फ्रंट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट, फॉक्स स्किड प्लेट्स होगी। इसके साथ ही इसमें आपको डुअल-टोन अलॉय व्हील, रैपराउंड एलईडी टेल लाइट्स, एक इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और एक शार्क-फिन एंटीना भी इसमें मिलता है।

इंटीरियर: कंपनी ने इस कार में आपको कोई बेहतरीन सुविधाएं दी है। इसमें आपको 12.8-इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, एक एयर प्यूरीफायर, क्रूज़ के रूप में कई ओर भी सुविधाएं मिलने के चांस है।

इंजन: BYD ने अभी तक नई Atto 3 EV SUV के पावरट्रेन की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, मॉडल को दो वेरिएंट पेश किए है। जिसमें स्टैंडर्ड और एक्सटेंडेड रेंज शामिल है। जिसमें 49.92kWh और 60.48kwh बैटरी पैक मिलता है। इन दोनो वेरिएंट का पावर आउटपुट 150 bhp और 310Nm है, वहीं स्टैंडर्ड वर्जन के लिए रेंज 345 किमी और एक्सटेंडेड रेंज वर्जन के लिए 420 होने का कंपनी दावा करती है।

डाइमेंशन: BYD नई Atto 3 EV SUV कार की लंबाई 4,455 mm, चौड़ाई 1,875 m और ऊंचाई 1,615 mm है। वहीं इसके व्हीलबेस को 2,720 mm पर रेट किया गया है। इस SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 175mm का है।