कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को आवक की कमी से सोयाबीन और चना 50 रुपये तेज रहा। वायदा तेज रहने से धनिया का भाव 200 से 300 रुपये उछल गया। कमजोर लिवाली से लहसुन बेस्ट 500 रुपये मंदा बिका।
कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर अगस्त का धनिया वायदा 208 रुपये बढ़कर 15836 और अक्टूबर का 252 रुपये उछलकर 16610 रुपये पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 15000 कट्टे और लहसुनकी 4000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं नया मिल 2500 से 2600, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2600 से 2625, बेस्ट टुकड़ी 2630 से 2730, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) नया 3400 से 3750, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 6000 से 6900, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6900 से 7131, सरसो 7200 से 7851, अलसी 8000 से 8850, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंग 5500 से 7000, उड़द 4500 से 7400, चना देशी 5400 से 5900, चना मौसमी नया 5100 से 5750, चना पेप्सी 5100 से 5801, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 19000, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 13000 से 14200, धनिया ईगल 14000 से 14500, धनिया रंगदार 15000 से 17000 रुपये प्रति क्विंटल।

