Kota Mandi: लिवाली के अभाव में कोटा मंडी में धान और सरसों के भाव में गिरावट

53

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को लिवाली के अभाव में धान और सरसों के भाव में  50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। सभी जिंसों की मिलाकर करीब 40000 कटी की आवक रही। नई सरसों की आवक लगभग 15000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा 2250 से 2300, गेंहू ऐवरेज 2300 से 2450 गेहूं बेस्ट 2450 से 2600 ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4500 से 5000, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2100 से 2200, जौ 1900 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगन्धा 2400 से 2950, धान (1509) 3200 से 3470 धान (1718) 3700 से 3970 धान पूसा 3300 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8500, चना 4400 से 5700 रुपये प्रति क्विंटल। तिल्ली 11500 से 13500, सोयाबीन 3800 से 4530 सरसों पुरानी 4200 से 5001, सरसों नई 4100 से 5001, अलसी 4200 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया रेनटच 5000 से 5300, धनिया बादामी 5500 से 6100 धनिया ईगल 5800 से 6200 धनिया रंगदार 6500 से 7000. धनिया नया 5000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 4000 से 12500 मैथी 4500 से 5100, कलौंजी 12000 से 14000 रुपये प्रति क्विंटल।