कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब सवा लाख कट्टे की आवक रही। इसमें नए उड़द और नई सोयाबीन की 30-30 हजार कट्टे कट्टे आवक भी शामिल है। लहसुन की 10 हजार कट्टे की आवक रही।
मिलर्स की लिवाली बनी रहने से धान 50 रुपये, सोयाबीन और सरसों 100-100 रुपये उछल गई। एनसीडीईएक्स पर धनिया 200 रुपये उछल गया। आवक बढ़ने और कमजोर उठाव से उड़द मिडियम 300 रुपये मंदा रहा। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2620 से 2681, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2680 से 2730, बेस्ट टुकड़ी 2730 से 2800, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का लाल पुरानी 2000 से 2250, मक्का नयी 1800 से 2400, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3700 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन नया 4500 से 6260, सरसो 7500 से 8401, अलसी 8500 से 9550, तिल्ली 7000 से 11500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 7800, उड़द नया 4500 से 8800, चना देशी 6500 से 7000, चना मौसमी नया 5800 से 6850, चना पेप्सी 5800 से 6851, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 18500, मैथी 5800 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल। धनिया बादामी 13500 से 14000, धनिया ईगल 13700 से 14250, धनिया रंगदार 14000 से 15800 रुपये प्रति क्विंटल।

