धनिया में 4 फीसदी मंदी का सर्किट, अक्टूबर वायदा 554 रु. गिरकर 14402 रु. पर बंद
कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को नए उड़द की दस्तक हुई, जो ऊपर में 7800 रुपए प्रति क्विंटल बिका। व्यापारियों के अनुसार नए उड़द की 2000 कट्टे की आवक रही। मिलर्स की ग्राहकी से सोयाबीन और चना 50 रुपये तेज बिका। आवक बढ़ने से लहसुन 200 रुपये मंदा रहा।
सटोरियों की मुनाफावसूली से एनसीडीईएक्स पर मंगलवार को धनिया में चार फीसदी मंदी का सर्किट लगा। कारोबारियों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर अक्टूबर का धनिया वायदा 554 रुपये गिरकर 14402 रुपये, दिसंबर वायदा 592 रुपये टूटकर 14822 रुपये और जनवरी वायदा 776 रुपये गिरकर 14700 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। जनवरी में पांच फीसदी मंदी का सर्किट लगा।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 15000 कट्टे और लहसुन की 8000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2625 से 2680, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2720 से 2750, बेस्ट टुकड़ी 2750 से 2800, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2350, मक्का लाल 2000 से 2400, मक्का सफेद 2000 से 2500, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 3300 से 3601, धान (1509) नया 3500 से 4100, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5000 से 5750, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 5850 से 6001, सरसो 7300 से 8101, अलसी 7800 से 8950, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंग 5500 से 7300, उड़द नया 4500 से 7800, उड़द पुराना 4000 से 7400, चना देशी 5700 से 6200, चना मौसमी नया 5300 से 6100, चना पेप्सी 5300 से 6151, चना डंकी 4500 से 5500, चना काबुली 5500 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 18500, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 13500 से 14000, धनिया ईगल 13800 से 14500, धनिया रंगदार 14500 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।

