Kota Mandi: NCDEX पर वायदा मंदा रहने से कोटा मंडी में धनिया 150 रुपये ढीला रहा

0
9

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में लिवाली निकलने से सरसों और उड़द 100 रुपये उछल गया। कमजोर उठाव से सोयाबीन 50 रुपये टूट गई। एनसीडीईएक्स पर वायदा मंदा रहने से धनिया 150 रुपये ढीला रहा।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर अक्टूबर का धनिया वायदा 298 रुपये गिरकर 14810 रुपये और दिसम्बर वायदा 172 रुपये घटकर 15396 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 60 हजार कट्टे की आवक रही। इसमें नये उड़द की 14000 कट्टे और नई सोयाबीन 8000 कट्टे की आवक भी शामिल है। लहसुन की 13000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2650 से 2700, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2700 से 2750, बेस्ट टुकड़ी 2750 से 2825, ज्वार शंकर 1700 से 2300, मक्का लाल पुरानी 2000 से 2200, मक्का नयी 1900 से 2200, जौ 2500 से 2650, रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3500 से 4350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन पुराना 4500 से 5700, सोयाबीन नया 4500 से 5700, सरसो 7000 से 8201, अलसी 8500 से 9550, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 6500 से 8500, उड़द नया 4500 से 8500, चना देशी 5700 से 6400, चना मौसमी नया 5300 से 6300, चना पेप्सी 5300 से 6401, चना डंकी 5200 से 5800, चना काबुली 5500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 18500, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 13500 से 13800, धनिया ईगल 13700 से 14000, धनिया रंगदार 14000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।