Indore Mandi: घटे भावों पर लिवाली निकलने से इंदौर मंडी में चना कांटा, मसूर के भाव में तेजी

62

इंदौर। Indore Mandi price Today: स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को घटे भावों पर लिवाली निकलने से चना कांटा 50 रुपये और मसूर में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।

दलहन चना कांटा 6250 से 6300, चना विशाल 6050 से 6100, मसूर 6050 से 6100, तुअर (अरहर) निमाड़ी 9000 से 10000, तुअर (महाराष्ट्र) 10200 से 10500, तुअर (कर्नाटक) 10500 से 10700, मूंग 8500 से 9900, मूंग हल्की 7000 से 8000, उड़द 8500 से 9000, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 14200 से 14300 तुअर दाल फूल 14900 से 15100, तुअर दाल बोल्ड 16000 से 16500, आयातित तुअर दाल 13300 से 13400, चना दाल 8200 से 8700, मसूर दाल 7700 से 8000, मूंग दाल 10600 से 10900, मूंग मोगर 11400 से 11700, उड़द दाल 11000 से 11300, उड़द मोगर 11200 से 11600 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000, दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, मोगरा 4200 से 6500, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।