Indore Mandi: आवक घटने से इंदौर मंडी में चना कांटा के भाव में तेजी

48

इंदौर। Indore Mandi price Today: स्थानीय संयोगिता गंज अनाज मंडी में शनिवार को आवक घटने से चना कांटा के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई। आज मसूर 50 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।

दलहन चना कांटा 6100 से 6150, चना विशाल 6000 से 6050, मसूर 5900 से 5950, तुअर (अरहर) निमाड़ी 9000 से 9900, तुअर (महाराष्ट्र) 10100 से 10300, तुअर (कर्नाटक) 10200 से 10400, मूंग 9000 से 10000, मूंग हल्की 7000 से 8000, उड़द 8800 से 9500, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 13300 से 13400 तुअर दाल फूल 14400 से 14500, तुअर दाल बोल्ड 15400 से 15500, आयातित तुअर दाल 12300 से 12400 चना दाल 7700 से 8200, मसूर दाल 7400 से 7700, मूंग दाल 10500 से 10800, मूंग मोगर 11100 से 11400, उड़द दाल 10900 से 11200, उड़द मोगर 11400 से 11700 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000, दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, मोगरा 4200 से 6500, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।.