Honor Play 7T और Honor Play 7T Pro स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए फीचर्स

87

नई दिल्ली। Honor कंपनी ने मंगलवार को अपने दो नए स्मार्टफोन Honor Play 7T और Honor Play 7T Pro को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दोनों ही डिवाइस को चीन में लॉन्च किया गया है।

कीमत: कंपनी ने Honor Play 7T के 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की CNY 1,099 यानी करीब 13,100 रुपये कीमत रखी है। इसी तरह, Honor Play 7T के 8जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को CNY 1,299 यानी करीब 15,500 रुपये में लॉन्च किया गया है। Honor Play 7T Pro के 128 जीबी वेरिएंट को CNY 1,499 यानी करीब 17,900 रुपये में लाया गया है। Honor Play 7T Pro के 256 जीबी वेरिएंट को CNY 1,699 यानी करीब 20,300 रुपये में लाया गया है।

कलर ऑप्शन: कंपनी ने Honor Play 7T स्मार्टफोन को तीन रंगों Magic Night Black, Titanium Sky Sliver और Sea Blue में पेश किया है। कंपनी ने Honor Play 7T Pro डिवाइस को तीन रंगों Star dream silver, ink jade blue, और phantom night black में पेश किया है।

Honor Play 7T के फीचर्स: कंपनी ने Honor Play 7T को 6.74 इंच के एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया है। डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी इस डिवाइस को octa-core MediaTek Dimensity 6020 SoC के साथ पेश करती है।

कैमरा: फोन में प्राइमरी कैमरा 50-megapixel का दिया गया है, जबकि डेप्थ सेंसर 2-megapixel का मिलता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए डिवाइस में 5-megapixel कैमरा मिलता है।

बैटरी:: डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी 22.5W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।

Honor Play 7T Pro के फीचर्स: कंपनी ने Honor Play 7T Pro को 6.7 इंच के एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ पेश किया है। डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कंपनी इस डिवाइस को octa-core MediaTek Dimensity 6020 SoC के साथ पेश करती है।

कैमरा: फोन में प्राइमरी कैमरा 50-megapixel का दिया गया है, जबकि डेप्थ सेंसर 2-megapixel का मिलता है। सेल्फी क्लिक करने के लिए डिवाइस में 8-megapixel कैमरा मिलता है।

बैटरी: डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी 22.5W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलती है।