नई दिल्ली। Gold Silver Price Today : सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट नजर आ रही है। आज 27 मई को 24 कैरेट गोल्ड जहां 571 रुपये सस्ता होकर 157040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला।
वहीं चांदी का भाव 4503 रुपये प्रति किलो टूटकर 261710 रुपये पर आ गया। इसके अलावा 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में गिरावट दर्ज की जा रही है।
आज 23 कैरेट गोल्ड 569 रुपये सस्ता हुआ है और आज यह 156411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 523 रुपये गिरकर 143849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड के दाम में 428 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।
अब 18 कैरेट सोने का भाव 117780 रुपये पर आ गया है। अगर 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह भी 334 रुपये टूटकर 91868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बता दें IBJA द्वारा जारी आज के इस गोल्ड-सिल्वर के रेट में जीएसटी नहीं जुड़ा है।
पीएम मोदी ने 10 मई 2026 को एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। इसके बाद सोने का भाव 151078 रुपये से चढ़ककर आज 157040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड 5962 प्रति 10 ग्राम रुपये महंगा हो गया। चांदी की बात करें तो यह आज की गिरावट के बावजूद 255600 रुपये प्रति किलो से अब तक 6110 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 261710 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
IBJA के ताजा रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 रुपये प्रति 10 ग्राम से 19081 रुपये ही सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई 385933 रुपये प्रति किलो से 124223 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 2057 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 6190 रुपये सस्ती हुई है।

