नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है। 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,52,545 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज यह 2,50,428 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,335 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,210 रुपये तक गिर गई।
सुबह 9.15 बजे यह 1,968 रुपये यानी 0.78 फीसदी गिरावट के साथ 2,50,577 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाली चांदी 1,53,943 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 153800 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 218 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,725 रुपये तक आई। सुबह 9.20 बजे यह 150 रुपये यानी 0.10 फीसदी गिरावट के साथ 1,53,793 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है। 24 कैरेट वाला सोना 10 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,55,280 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोने में भी 10 रुपये की गिरावट आई है और 1,42,340 रुपये पर है। 18 कैरेट भी 10 रुपये की गिरावट के साथ 1,16,460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी में 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है और यह 2,74,900 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

