Gold Price Today: सोना-चांदी हुए सस्ते, जानिए आज के भाव

0
1

नई दिल्ली। Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों के नए रेट्स आज सर्राफा बाजार में जारी कर दिए गए हैं। शुक्रवार के मुकाबले गोल्ड और सिल्वर का रेट गिर गया है।

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार को 157821 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। जोकि शुक्रवार के मुकाबले 338 रुपये कम हो गया है। बता दें, शुक्रवार की सुबह बुलियंस मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 158159 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार 23 कैरेट गोल्ड का रेट आज सोमवार को 157189 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 144564 रुपये, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 118366 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड का रेट 92325 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

ibjarates के अनुसार 1 किलोग्राम चांदी का रेट 266778 रुपये प्रति किलोग्राम आज है। शुक्रवार की तुलना में चांदी का रेट 778 रुपये प्रति किलो सस्ता हो गया है। तब 1 किलोग्राम चांदी का दाम 267500 रुपये प्रति किलोग्राम था।

सिल्वर बार आयात पर रोक
सरकार ने पिछले हफ्ते कुछ खास प्रकार के सिल्वर बार के आयात पर पाबंदी लगा थी। मौजूदा परिस्थितियों की वजह से केंद्र सरकार को यह फैसला लेना पड़ा है। इससे पहले केंद्र सरकार ने गोल्ड और सिल्वर पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।