Gmail ऐप : नए डिजाइन और ढेर सारे फीचर्स के साथ, जानिए

0
1005

नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज टेक्नॉलजी कंपनी Google ने अपने जीमेल ऐप में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अपने ऐप को भी डेस्कटॉप वाला डिजाइन दिया है। गूगल ने पिछले साल अप्रैल में Gmail के डेस्कटॉप वर्जन में कई बदलाव किए थे, जो अब Gmail app में भी लागू करने का फैसला किया गया है। नया डिजाइन ऐंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। माना जा रहा है कंपनी बुधवार को नया अपडेट जारी कर सकती है।

क्या होंगे नई जीमेल ऐप में बदलाव
गूगल ने बताया है कि अपडेटेड जीमेल ऐप में नए मटीरियल थीम के अलावा कई महत्वपूर्ण फीचर्स जोड़े जाएंगे। कंपनी ने आधिकारिक पोस्ट के जरिए कहा, ‘आज हम जीमेल के मोबाइल वर्जन को भी नया रूप देने जा रहा हैं।

अब आप कॉन्वरसेशन को बिना खोले या स्क्रॉल किए ही फोटोज जैसे अटैचमेंट आसानी से देख पाएंगे। पर्सनल और वर्क अकाउंट में भी आसानी से स्विच कर पाएंगे। बिना मशक्कत किए ही आप सारे ईमेल्स देख सकेंगे। और वेब की तरह, यहां भी किसी तरह के संदेहजनक परिस्थिति में बड़ा रेड अलर्ट दिया जाएगा।’

नई जीमेल ऐप में एक क्लीनर के साथ पहले से बेहतर UI (यूजर इंटरफेस) दिया गया है। इसके अलावा मशीन लर्निंग टेक्नॉलजी और स्मार्ट कंपोज जैसे फीचर्स के जरिए ईमेल लिखने की सुविधा भी मिलेगी। ऐप में स्मार्ट रिप्लाइ फीचर भी दिया गया है जिसके जरिए झटपट मेसेज का जवाब दे पाएंगे।