बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 75 अंक फिसल कर 52254 के स्तर पर

0
485

मुंबई। बाजार में बिकवाली का दौर चल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में कमजोरी है। सेंसेक्स 74.86 अंक फिसल कर 52,253.65 पर और निफ़्टी 34.65 अंक गिरकर 15717 पर कारोबार कर रहा है। मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में आधे पर्सेंट की गिरावट है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में लगभग दो पर्सेंट की कमजोरी है। बाजार को आईटी शेयर सपोर्ट देने की कोशिश कर रहे हैं।

बाजार को इनफोसिस, TCS, टेक महिंद्रा, HCL टेक, HUL सपोर्ट दे रहे हैं। RIL, HDFC बैंक, ICICI बैंक, HDFC और SBI में बिकवाली के चलते निफ्टी पर दबाव बन रहा है।

इससे पहले हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार ने मजबूत शुरुआत दी। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रही। सेंसेक्स 100 पॉइंट के साथ 52,429 पर खुला, जबकि निफ्टी की शुरुआत 22 पॉइंट की तेजी के साथ 15,774 पर हुई। निफ्टी आज 15,778 के ऑल टाइम हाई पर गया था। इंडियन ओवरसीज बैंक के शेयरों में 7% से ज्यादा का उछाल आया।

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन चौतरफा खरीदारी हुई थी। बीएसई सेंसेक्स 228 पॉइंट यानी 0.44% की मजबूती के साथ 52,328 पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी 0.52% यानी 81.40 पॉइंट की मजबूती के साथ 15,752 पर रहा था। निफ्टी के स्मॉल कैप इंडेक्स में 1.24% की तेजी रही जबकि मिड कैप इंडेक्स में 1.56% का उछाल आया था।

52 वीक हाई
आज HFCL, SJVN, KPR मिल्स, क्रिसिल, लॉरस लैब्स, श्नाइडर, हैपिएस्ट माइंड, पिरामल एंटरप्राइजेज, टोरेंट पावर और MMTC के शेयर 52 वीक हाई पर गए हैं।

वित्तीय नतीजे
आज इन कंपनियों के वित्तीय नतीजे आने वाले हैं- इंजीनियर्स इंडिया, पेट्रोनेट LNG, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज, एस्सार शिपिंग, गैलेक्सी सरफैक्टेंट्स, PTC इंडिया, प्रेस्टीज एस्टेट्स, शेमारू एंटरटेनमेंट, सुवेन फार्मा, टैल्ब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स, टीटागढ़ वैगंस, वंडरला हॉलिडेज।

एशियाई बाजारों में गिरावट
ज्यादार एशियाई बाजारों में गिरावट है। चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग आधा पर्सेंट कमजोर है। हांगकांग का हैंगसेंग 0.31% नीचे चल रहा है। हालांकि कोरिया के कोस्पी में मामूली गिरावट है। सिर्फ जापान के निक्केई में मजबूती है। यह सोमवार के बंद स्तर से 0.15% ऊपर है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डिनरी मे 0.05% की मजबूती है।

अमेरिका में मिला-जुला रुझान
अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुझान रहा। S&P500 में मामूली गिरावट आई। बाजार की नजरें मिनिमम ग्लोबल कॉरपोरेट टैक्स रेट पर रहीं। डाउ जोंस 126 पॉइंट की गिरावट के साथ 34,630 पर रहा। S&P500 इंडेक्स 3.37 की मामूली गिरावट के साथ 4,226 पर बंद हुआ। हालांकि नैस्डेक कंपोजिट 67.23 पॉइंट चढ़कर 13,882 पर रहा।